यूपीएससी क्वालीफाइंग पेपर का पाठ्यक्रम

      क्वालीफाइंग विषय (compulsory subject)

इसमें दो पेपर क्वालीफाइंग विषय के होते हैं जिन्हें पास करना जरूरी होता है।

प्रश्नपत्र एक

हिंदी या संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल कोई भाषा।

  • भारतीय भाषाओं में से एक भाषा जो संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है उसे पेपर एक के लिए उम्मीदवार द्वारा चयनित किया जाता है
  • यह प्रश्न पत्र एक अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के रहने वाले उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य नहीं होगा।
  • इस पेपर का पूर्णांक 300 है जिसमें क्वालीफाइंग अंक 75 (25%) निर्धारित किया गया है।

Topics (विषय)

  1. बोधगम्यता (comprehension of of given passage)
  2. संक्षिप्त लेखन (precis writing)
  3. शब्द प्रयोग व शब्द भंडार (usage and vocabulary)
  4. लघु निबंध (short Essay)
  5. अंग्रेजी से भारतीय भाषा तथा भारतीय भाषा से अंग्रेजी अनुवाद  (translation from English to the Indian language and vice versa)

प्रश्नपत्र दो 


अंग्रेज़ी भाषा

  • इस पेपरका पूर्णांक 300 है जिसमें क्वालीफाइंग अंक 75 (25 %)निर्धारित किया गया है।
  • प्रश्नों का पैटर्न कुछ इस प्रकार है-
  1. Comprehension of  given passage (बोधगम्यता)
  2. Precis writing (संक्षिप्त लेखन)
  3. Usage and vocabulary (शब्द प्रयोग व शब्द भंडार)
  4. Short essay (लघु निबंध)

नोट:-सभी उम्मीदवारों के निबंध सामान्य अध्ययन तथा वैकल्पिक विषयों के प्रश्न पत्रों का मूल्यांकन भारतीय भाषा और अंग्रेजी भाषा यानी क्वालीफाइंग पेपर मैं 25 25 भारतीय भाषा तथा 25 अंग्रेजी भाषा में अंक प्राप्त होने जरूरी है तभी वे वैकल्पिक विषय आदि इंटरव्यू को दे सकते हैं तभी उनको अगले पेपर में बैठने की मान्यता मिलेगी।।

Post a Comment

0 Comments